Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सोनू नोल्टा हत्याकांड के बाद,पंचकूला पुलिस की निवारक कार्यवाही, गैंग से जुड़े 8 व्यक्तियों को 6 माह के लिए किया पाबंद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं निवारक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोनू नोल्टा हत्याकांड के उपरांत क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए थाना पिंजौर पुलिस टीम ने गैंग से जुड़े 8 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 एवं 135(3) के तहत निवारक कार्यवाही अमल में लाई है, इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसीपी सुरेंद्र सिंह तथा थाना पिंजौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों को 6 माह की अवधि के लिए पाबंद किया गया:-

1. सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी निवासी बुर्ज कोटिया, पंचकूला
2. दिलावर सिंह निवासी नग्गल कडियाला, पंचकूला
3. अरुण ठाकुर उर्फ मोनू निवासी गांव अम्बोटा, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश)
4. मनोज कुमार उर्फ मोनू निवासी कालका, पंचकूला
5. अमित ठाकुर उर्फ मीतू निवासी कालका, पंचकूला
6. खुशाल निवासी पिंजौर, जिला पंचकूला
7. हितेश उर्फ हन्नी निवासी पिंजौर, पंचकूला
8. मुकेश ठाकुर निवासी गांव त्योड़ी, परवाणू (हिमाचल प्रदेश)

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं एवं परिस्थितियों के आकलन के आधार पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक कार्यवाही की गई। सभी व्यक्तियों को नियमानुसार माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें आगामी 6 माह तक शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, आईपीएस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिले में शांति भंग करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पंचकूला पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

बीच सड़क पर शादीशुदा एमटेक असिस्टेंट मैनेजर अभिलाष लड़की से अश्लील और गलत हरकत करने के जुर्म में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कंपनी मालिक ने अपने मजदूर को मारा थप्पड़, तो मजदूर ने चाकू गोदकर कर दी सनसनीखेज हत्या -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक करोड़ 14 लाख कैश और 2 करोड़ 88 लाख रूपए का सोना बरामद, तीन आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें, और सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x