Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

हरियाणा में नशे के खिलाफ 15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का सिरसा में सीडीएलयू से हुआ आगाज, फरीदाबाद में होगा सम्पन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा को नशामुक्त बनाने की दिशा में राज्यव्यापी अभियान का आगाज गुरुवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से हुआ। यह अभियान 11 से 26 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने की। यह राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” 15 दिनों के लिए चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज सिरसा जिले से की गई है।  इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए संजय कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में चलने वाले इस विशेष अभियान का समापन 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर फरीदाबाद में होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा 11 जून से 26 जून तक विशेष नशामुक्त हरियाणा  जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशियां और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तो वे देश के विकास के सशक्त वाहक बन सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर इस अभियान का सक्रिय सहभागी बने।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा ‘नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध हरियाणा पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक सक्रिय सहयोग करें तथा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना हरियाणा पुलिस के साथ साझा करें।कुमार ने कहा कि हरियाणा में नशीले पदार्थों का उत्पादन नहीं होता, बल्कि सीमावर्ती राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से इनकी आपूर्ति की जाती है। नशे की इस सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को गुमराह करने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए संजय कुमार ने कहा कि यदि पिछले पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो विभिन्न श्रेणियों के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। विशेष रूप से वर्ष 2022 से पूर्व की तुलना में वर्ष 2025-26 के दौरान महिला विरुद्ध अपराधों में महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) का रिस्पांस टाइम भी पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हुआ है, जिससे आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन कर गैंगस्टरों, संगठित अपराधियों एवं अन्य अपराधी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।यह अभियान सिरसा से प्रारम्भ होकर फरीदाबाद में होगा सम्पन्न । इस अभियान का उद्घाटन चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा से प्रारम्भ होकर 12 जून-आई टी आई फतेहाबाद, 15 जून- पंचकूला, 16 जून -यमुनानगर, 17 जून -पानीपत, 18 जून -कैथल, 20 जून झज्जर, 22 जून- सोनीपत, 23 जून 2026-गुरुग्राम, 26 जून 2026-फरीदाबाद में अभियान का समापन फरीदाबाद में होगा ।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज भुबनेश्वर में पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha

वर्कशाप ऑन साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन :- डॉ हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha

सेवानिवृत्त आई.ए.एस.अधिकारी डी. एस. ढेसी को एक नवसृजित ‘सीएम के मुख्य प्रधान सचिव’ पद पर नियुक्त किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x