Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, सिरसा में 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/सिरसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। सिरसा के थाना डिंग और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। यह कार्रवाई हरियाणा के इतिहास में अफीम तस्करी के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाइयों में शामिल है।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस उल्लेखनीय सफलता पर सिरसा पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी न केवल बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप को बाजार तक पहुंचने से रोकने में सफल रही है, बल्कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को भी गहरा झटका पहुंचाने वाली कार्रवाई है।
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप हरियाणा पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों, उनके वित्तीय नेटवर्क तथा पूरे सप्लाई चैन को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगउन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के पूरे तंत्र को ध्वस्त करना है। इसके लिए अंतरराज्यीय समन्वय, तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेंगे।जानकारी के अनुसार, थाना डिंग पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया गया। चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को रोक लिया। नियमानुसार ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के निचले हिस्से में लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त खानों का पता चला। इन खानों से 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, जिला पाली (राजस्थान) के रूप में हुई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह अफीम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में पहुंचाना था। इस संबंध में थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लायरों और रिसीवरों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जा सके।

Related posts

जेजेपी का खेल प्रकोष्ठ में 7 वरिष्ठ पदाधिकारी और 54 हलका प्रधान नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बहन के साथ नाजायज संबंध होने के शक में 15 वर्षीय फैजान की हत्या की गई थी, सनसनीखेज खुलासा, आरोपित पकड़ा गया -वीडियो।

Ajit Sinha

पुलिस चौकी प्रभारी व बिचौलिया 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट व एक अन्य एएसआई के खिलाफ भी मामला दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x