Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी पर एसीबी का एक और प्रहार: रोहतक जिला में 5,500 रुपये की रिश्वत लेते उर्दू कॉपीस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए रोहतक में एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में कार्यरत उर्दू कॉपीस्ट विपिन को 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
*क्या था मामला-*
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके पूर्वजों द्वारा खरीदी गई भूमि के पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले आरोपी विपिन द्वारा 5,500 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को सदर कानूनगो कार्यालय (एसके शाखा), रोहतक में शिकायतकर्ता से 5,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम द्वारा की गई।*

Related posts

बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक मकान में की छापेमारी, अवैध 143 गैस सिलेंडर भरे हुए मिले,1 पकड़ा गया

Ajit Sinha

भर्ती 1 जुलाई से 21 जुलाई तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना रोड गुरूग्राम में होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x