Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साड़ियों की आड़ में चल रहे हाई-केमिकल गांजे की तस्करी खुलासा, दो गिरफ्तार, 25 लाख रुपये गांजा बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
साड़ियों की आड़ में चल रहे नशीले पदार्थों के एक बहुत बड़े रैकेट का भंडाफोड़ थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए किया. पुलिस ने दो ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो साड़ियों के पार्सल में छुपाकर लाखों रुपये का गांजा सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से कुल 37 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई पुलिस की गिरफ्त में खडे शुभम पाठक और शिवम दुबे को पुलिस और SOG टीम ने एक इनपुट पर सेक्टर -17 से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 37 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद किया  है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 39 कीमती साड़ियां भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं।
एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड शुभम पाठक है, जो पिछले 2-3 साल से इस काले धंधे में लगा था। यह गैंग पश्चिम बंगाल से कूरियर कंपनियों के जरिए साड़ियों के पार्सल मंगवाता था। चेकिंग से बचने और किसी को शक न हो, इसलिए गांजे को साड़ियों की पैकिंग के अंदर बेहद चालाकी से छुपाया जाता था। पकड़े जाने के डर से शुभम हमेशा अधूरे या फर्जी पते पर पार्सल बुक कराता था और डिलीवरी बॉय के पहुंचने से पहले ही फोन ट्रैक करके खुद माल रिसीव कर लेता था। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में इसी तरह यह गांजा सप्लाई किया जाता था।पकड़े गए शुभम पाठक और शिवम दूबे ने खुलासा किया है । यह कोई साधारण गांजा नहीं है, बल्कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में मिलने वाली खास पत्तियों को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे बार-बार प्रोसेस किया जाता है और एक विशेष रासायनिक प्रक्रिया (Chemical Process) से गुजारा जाता है। इस केमिकल कोटिंग की वजह से इसका नशा सामान्य गांजे से कई गुना ज्यादा खतरनाक और तेज हो जाता है, यही वजह है कि बाजार में इसकी डिमांड और कीमत दोनों आसमान छू रही हैं।फिलहाल नोएडा पुलिस और SOG की इस मुस्तैदी ने ड्रग्स माफियाओं की कमर तोड़ दी है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य कूरियर एजेंटों और खरीदारों की तलाश में जुट गई है।

Related posts

दिल्ली की जीबी रोड के कोठा नंबर-52 पर दलाल और सेक्स वर्कर को गोली मार हत्या, के मामले में दो सगे भाई सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

अंतर्राष्ट्रीय कूरियर मार्ग के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में एनआरएक्स/साइकोट्रोपिक दवाओं के अवैध निर्यात में शामिल गिरोह का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

क्रेटा कार में जूस पी रहे अनुज को बाइक सवार दो बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भूनकर कर दी हत्या-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x