Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

5 माह के नवजात बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लिव इन रिलेशनशिप से जन्मे पांच माह के नवजात बच्चे की जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना बिलासपुर , गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विक्रमजीत (उम्र-23 वर्ष) निवासी गांव बररी, जिला हिसार (हरियाणा) हैं। यह वारदात दिनांक 5 मई 2025 को दिया था। इस मामले में थाना बिलासपुर , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। आरोपित पहले से शादी शुदा था। लिव इन में दोनों के सहमति से हुए बच्चे को आरोपित नहीं चाहता था। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05.01.2025 को पुलिस चौकी जमालपुर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम पुलिस में सूचना प्राप्त हुई कि एक 5 माह के बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा मृतक बच्चे का डेड रुक्का प्राप्त करके नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके उपरांत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी, गुरुग्राम में रखवाया गया।उनका कहना है कि मोर्चरी, गुरुग्राम में बच्चे की माता ने शिकायत के माध्यम से बताया कि वह वर्ष 2023 से एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी तथा दोनों की सहमति से एक पुत्र का जन्म हुआ था, जिसकी उम्र लगभग 05 माह थी। बच्चे के जन्म के बाद इसके तथा इसके पार्टनर के बीच अक्सर विवाद रहता था। दिनांक 04.01.2025 को उसका पार्टनर बच्चे को अपने साथ घुमाने के लिए ले गया तथा कुछ समय बाद बच्चे को वापस लाकर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके लिव इन पार्टनर द्वारा उसके 05 माह के पुत्र को कोई जहरीला पदार्थ देने अथवा अन्य किसी तरीके से उसकी हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित विक्रमजीत (उम्र-23 वर्ष) निवासी गांव बररी, जिला हिसार (हरियाणा) को गत सोमवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित वर्ष 2023 में शिकायतकर्ता महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। आरोपित की पहले से शादी हो रखी थी। लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान शिकायतकर्ता महिला से एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद रहने लगा। आरोपित, बच्चे के जन्म से खुश नहीं था तथा शिकायतकर्ता पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाता था। आरोपित ने पूछताछ में खुलासा किया कि इसी कारण उसने दिनांक 04.01.2025 को 05 माह के बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

Related posts

दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया, पुलिस, दमकल, एम्बुलेंस की गाडी आ गई पर  हेलीकॉप्टर नहीं आया,केस दर्ज-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

रिश्तों में कड़वाहट और सनक किन्नर की हत्या वजह बनी, आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल।

Ajit Sinha

विदेशी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के जुर्म में ऑटो चालक व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x