Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद नोएडा

खोड़ा में पुलिस का महा-अभियान: सूर्या हत्याकांड के बाद 3 दिनों के लिए छावनी बना इलाका, ड्रोन से रखी जा रही नजर -वीडियो देखें। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गाजियाबाद के खोड़ा हुए सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा मोर्चा खोल दिया है। इलाके में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत लगातार तीन दिनों तक चलने वाला एक चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की भारी टीमें हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। खोड़ा इलाका इस समय पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपित  असद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर करने के बाद, अब पुलिस यहां के चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटी है। अपराधियों में खौफ पैदा करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।
इस बेहद घनी आबादी वाले क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।

संदिग्ध मकानों की छतों और संवेदनशील रास्तों पर पुलिस बल मुस्तैद है, ताकि कोई भी शातिर अपराधी बचकर न भाग सके। इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स को मैदान में उतारा गया है। खोड़ा क्षेत्र को अलग-अलग जोन में विभाजित करके 3 एडिशनल एसपी (Addl. SP), 6 सीओ (CO) और भारी संख्या में थाना प्रभारियों (SHOs) व पुलिसकर्मियों की टीमें काम कर रही हैं। पुलिस न केवल पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है, बल्कि इलाके में रह रहे नए और संदिग्ध लोगों का भी सत्यापन किया जा रहा है।एडिशनल डीसीपी का कहना है कि समय-समय पर पुलिस के द्वारा अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र खोड़ा में हमारे द्वारा सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। यह तीन दिन का एक बेहद वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हमारे साथ पुलिस की टीमें, राजस्व की टीमें और इंडिपेंडेंट विटनेसेस मौजूद हैं। सभी अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा, आवश्यकतानुसार सर्च की कार्रवाई होगी और राजस्व विभाग द्वारा इनके प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स भी चेक किए जाएंगे।अधिकारियों का साफ कहना है कि गाजियाबाद को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई और सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

10 करोड़ रूपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटे की बीते एक हफ्ते से रेकी किया जा रहा है, बेटे को बचाना है, तो 10 लाख रुपए देने होंगे-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x