Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच पलवल की टीम और 30 किलो ग्राम चांदी और 8 लाख रुपए की नगदी की लूट में शामिल मुख्य आरोपित के बीच मुठभेड़-लगी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल क्राइम ब्रांच की टीम और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर एक व्यापारी से दिनांक 11 मार्च 2026 को 30 किलोग्राम चांदी और 8 लाख रुपए की लूट के मामले में वांछित अपराधी , जिसका नाम मुस्तकीम के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली अपराधी के पैर में लग गई। और वह निचे गिर गया। और पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। घायल अवस्था में उसे पलवल जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक अदद देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखे बरामद की गई है। अपराधी मुस्तकीम पुत्र खलील निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, कोसी कलां, उत्तर प्रदेश पर हत्या , लूट , डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे में वांछित था। अब तक चांदी लूट मामले में कूल 8 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है, और लूटे गए चांदी में से 20 किलो ग्राम चांदी और 70 हजार रुपए नगद बरामद किए जा चुके है। आज यह मुठभेड़ पृथला -छपरौला रोड पर हुई है ,इस मामले में थाना गदपुरी , पलवल में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले 4 दिनों में ये चौथा मुठभेड़ है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एफएसओ की संयुक्त टीम ने 2 परचून के दुकानों पर की छापेमारी, 800 किलोग्राम कुट्टू के आटे मिले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी के लिए दावे एवं आपत्तियों के लिए 3 एचसीएस अधिकारियों की समिति गठित : डीसी

Ajit Sinha

दो हफ्ते, तीन टीमे, 300 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल बावजूद पुलिस के हाथ खाली, गार्ड और बदमाश संघर्ष, फुटेज वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x