Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फ्लैट में थाना साइबर मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग पैनल, सट्टा खिलाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश -6 अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एक फ्लैट में ऑनलाइन गेमिंग पैनल, लॉटरी -सट्टा खिला रहे को थाना साइबर मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने छापेमारी करते हुए पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस टीम ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार किए है, पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 31 मोबाइल फोन, 09 लैपटॉप, 09 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, 03 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 03 स्वाइप मशीन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम अर्जुन कुमार निवासी महारानी एन्क्लेव,ओम विहार, उत्तम नगर,दिल्ली, हर्ष निवासी बूडपुर बीजापुर जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली, तनुज उर्फ नोनू निवासी शास्त्री नगर, जिला उत्तर दिल्ली, शोएब निवासी जे.जे. कालोनी, दिल्ली,समरजीत निवासी विष्णु गार्डन,दिल्ली व निशांत निवासी ओम विहार फेस-5 उत्तम नगर,दिल्ली है।
एसीपी साइबर क्राइम, गुरुग्राम गौरव फोगाट के नेतृत्व में थाना साइबर मानेसर , गुरुग्राम के प्रबंधक मनोज कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते असालत पुर,जनकपुरी दिल्ली में छापेमारी की जहां पर ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित करने व साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 आरोपितों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिनके नाम 1.अर्जुन कुमार निवासी महारानी एन्क्लेव,ओम विहार, उत्तम नगर,दिल्ली, 2. हर्ष निवासी बूडपुर बीजापुर जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली, 3. तनुज उर्फ नोनू निवासी शास्त्री नगर, जिला उत्तर दिल्ली, 4. शोएब निवासी जे.जे. कालोनी, दिल्ली, 5.समरजीत निवासी विष्णु गार्डन,दिल्ली व 6.निशांत निवासी ओम विहार फेस-5 उत्तम नगर,दिल्ली है। उपरोक्त धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपितों के विरुद्ध थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम में मुकदमा धारा 318(4) BNS के तहत पहले से ही अंकित है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को फ्लैट के अंदर 6 युवक लैपटॉप व मोबाइल फोन पर कार्य करते हुए मिले। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर आरोपित निशांत अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाईन गेमिंग पैनल पर आईडी के माध्यम से कार्य करता था। ऑनलाइन गेम खिलाने के लिए ऐड चलाई जाती थी जब कोई कस्टमर गेम खेलने का इच्छुक होता तो गेमिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनाता था और गेम खेलने के लिए वेबसाइट पर दिए हुए QR कोड पर पेमेंट की जाती थी। आरोपितों द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने वाले व्यक्तियों से QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त कर गेमिंग आईडी में प्वाइंट/कॉइन जोड़ने का कार्य किया जाता था। आरोपितों को इसके बदले सैलरी तथा कमीशन मिलता था। इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड व QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे वे ऑनलाइन गेमिंग एवं वित्तीय लेनदेन संचालित करते थे तथा साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं।आरोपितों के कब्जा से 31 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप, 9 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, 3 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 3 स्वाईप मशीन बरामद की गई है।आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आरोपित निशांत व शोएब को 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से अन्य साथी आरोपितों व वित्तीय लेन देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान जारी है।

Related posts

चीनी नागरिक अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड के साथ अरेस्ट, जासूसी का शक

Ajit Sinha

खुलासा: विधायक धमकी मामले मे अरेस्ट किए गए आरोपितों के खातों में पाकिस्तान से सीधे हवाला के जरिए भेजा जाता था पैसा।

Ajit Sinha

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x