Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ शिक्षा हरियाणा

एमडीयू ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की डेटशीट वापस ली, नई अधिसूचना जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू)रोहतक ने मई 2026 परीक्षाओं के तहत संचालित अधिकांश पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट वापस ले ली है। विश्व विद्यालय द्वारा इस संबंध में 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी की गयी थी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एपीजीडीसीए तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग को छोड़कर सभी पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की थ्योरी डेटशीट फिलहाल वापस ले ली गई है। इसके साथ ही कुछ यूजी, लॉ और डिप्लोमा प्रोग्राम्स की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। परीक्षा शाखा ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षाओं का समय और परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित मुख्य डेटशीट के अनुसार ही रहेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि छात्र विश्वविद्यालय वेबसाइट और संबंधित विभागों से अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Related posts

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर, कोकिलावन से शनिदेव का दर्शन करके लौट रहे तेज रफ़्तार कार से।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी संगठन में विस्तार, दो जिला अध्यक्ष समेत 84 पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां-पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा में विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के लिए लोगों में दिख रहा खासा उत्साह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x