Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बिहार से पीछा करता हुआ आया, और लेबर ठेकेदार की गाजीपुर, फरीदाबाद में गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 22 मई को डबुआ थाना, फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर स्थित एक वर्कशॉप में योगेश नामक लेबर ठेकेदार की सनसनीखेज हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएल एफ, फरीदाबाद की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम मुन्ना कुमार निवासी गांव पश्चिम भलसारा जिला मधेपुरा, बिहार  हाल फरमल चाट चंडेली जिला पूर्णिया, बिहार व जुलेश कुमार निवासी लक्ष्मीपुर लालचंद चायटोला जिला मधेपुरा, बिहार है। जिनको आनंद विहार बस स्टैंड, दिल्ली से तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपितों का योगेश के साथ ठेकेदारी के काम को लेकर विवाद था। जिसके चलते उन्होंने अपने अन्य 3 साथी के साथ मिलकर यह योजना बनाई और गत 20 मई को पूर्णिया से योगेश का पीछा करते हुए ट्रेन में फरीदाबाद आए तथा गत 22 मई की सुबह योगेश को गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए । दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि गत 22 मई की सुबह योगेश कुमार की गाजीपुर स्थित वर्कशॉप में सोते हुए की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिस पर वर्कशॉप मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर थाना डबुआ, फरीदाबाद  में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Related posts

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एन. आर-1 की टीम ने आज 3 कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन, अपराधियों का बचना होगा मुश्किल-सीपी

Ajit Sinha

मीडिया के लोग प्रशासन की आंख, नाक व कान का काम करते है,पत्रकारों से शहर के हालत को समझा : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x