Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को धर दबोचा, अपराधी के पैर में लगी है गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच, बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम और एक अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लग गई, और वह नीचे सड़क पर गिर गया, और पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया, और उसे इलाज के लिए बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए अपराधी का नाम संदीप उर्फ़ चैंटा निवासी गांव मच्छगर, फरीदाबाद है। ये मुठभेड़ थाना छायंसा के अंतर्गत गांव फज्जूपुर क्षेत्र में केजेपी अंडरपास के नजदीक हुई है। यह अपराधी थाना सेंट्रल के अंतर्गत सेक्टर -12 , फरीदाबाद के कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फ़ूड होटल पर गत 20 मई 2026 की सुबह एक कर्मचारी के साथ मारपीट की , और पिस्टल तान कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। आरोपित पर कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज है।

Related posts

नौकरी से निकाले जाने पर घर से 5 लाख कैश और एक करोड के जेवरात चोरी कर फरार हुए घरेलू नौकर समेत दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी, और चाइनीज ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले गिरोह पर्दाफाश-दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक करता हुआ एक शख्स गिरफ्तार,105 वायल्स रेमदेसीविर इंजेक्शन, 1 लाख 54 हज़ार कैश बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x