Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पत्रकार कृष्ण लाल गेरा सहित दो लोगों ने एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर कराया दो केस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -31 थाना में एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी,विश्वघात व साजिश के तहत दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इस से पूर्व में इसी थाने में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं और इनके मुख्य आरोपी अनिल जिंदल, विनोद गर्ग,विशन गर्ग,नानक चंद तायल व दिनेश अधाना अभी जेल में बंद हैं। इस केस की आगे की कार्रवाई ईडी व इनकम टैक्स विभाग ने शुरू कर दी हैं।
एक अख़बार के चीफ एडिटर कृष्ण लाल गेरा ने एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल, जितेंद्र गर्ग, राजेश सिंघला के खिलाफ प्रॉपर्टी के लेनदेन में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया हैं। इसी प्रकार गुरुदेव निवासी इंद्रा इन्क्लेव ,सेक्टर -21 डी ने भी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल, विनोद, राजेश सिंघला, बिशन बंसल, ललित कुमार, दलिप कुमार, सिया नारंग, नरेश कुमार व 5 -6 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता 420,406 व 120 बी के तहत मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

Related posts

फैंशन शो में दर्शाए हिमाचल प्रदेश के परम्परागत सभ्यता के रंग,15 से अधिक मॉडलों ने 40 से अधिक वेशभूषा का किया प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आगरा कैनाल के निकट एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं, केस दर्ज।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक ही परिवार के 3 लोगों के द्वारा कोरोना वायरस का कत्ल कर घर लौटने पर आरडब्लूए ने किया स्वागत। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x