Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में दो शूटरों को लगी गोली, साजिश रचने वाले 4 आरोपी भी पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव में ड्यूटी पर जा रहे युवक दीपक नागर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने के मामले में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद दो मुख्य शूटरों को घायल अवस्था गिरफ्तार किया और साजिश रचने वाले चार अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया, इकोटेक-3 थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दीपक नागर हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपी किसी अन्य वारदात या भागने की फिराक में डी पार्क सर्विस रोड के पास छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे वहीं ढेर हो गए। जिनकी पहचान हर्ष उर्फ राधे और जगत सिंह के रूप में हुई है. दोनों घायल आरोपियों को तुरंत पुलिस कस्टडी में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाले 4 आरोपी नवीन, अभी उर्फ अभय, आकाश, मोगली उर्फ पवन परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आप को बता दे कि वैदपुरा गांव के बाहर बदमाशों ने दीपक नागर नाम के युवक को उस समय अपना निशाना बनाया था जब वह काम पर जा रहा था। बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दीपक को छलनी कर दिया था। सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। दीपक को लहूलुहान हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डीसीपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह क्या थी। फिलहाल, मामले में आगे की विधिक वैधानिक कार्रवाई तेजी से प्रचलित है।

Related posts

लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश गोली लगने से घायल, तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को पकडे, फिर अदा करवाया करीब 8 लाख का जुर्माना

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, दो बदमाशों को लगी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x