Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड-30 के अंतर्गत सेक्टर-28 में नेशनल हाईवे से लगती सड़क पर लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर पाइप लाइन निर्माण कार्य का स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर विधिवत शुभारंभ कराया।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बरसात के मौसम में नेशनल हाईवे से सटी इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए यहां डिस्पोजल तथा वाटर पाइप लाइन डालने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया गया है, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकेगी। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि तय समय सीमा में विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों, सीवरेज, जल निकासी, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और लोगों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में विकास कार्यों के माध्यम से लोगों का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और आने वाले समय में भी इसी गति से जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

Related posts

हरियाणा राज्य के 23 हजार से अधिक नम्बरदारों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत कवर करने का निर्णय

Ajit Sinha

50000 के एक ईनामी बदमाश सहित तीन भगौड़े अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 मुक़दमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हाल ही में हुए नगर पालिका/परिषद चुनावों के बाद राजनीतिक दल हुए सक्रिय- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x