Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

गोविंदपुरी इलाके में सब्जी व्यापारी की पत्नी और बेटे की घर में लूटपाट के बाद चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या कर दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
:साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर- 10 में मां- बेटे की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी और 10 से 12 लाख रुपए कैश और सोना चांदी लूट कर लुटेरे फरार हो गए। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई , और जांच की कार्रवाई में जुट गई , जांच के दौरान मां-बेटे के रूप में की गई है जिनके नाम शारदा उम्र 40 वर्ष और खुशहाल उम्र 14 वर्ष है। मृतका शारदा के पति सब्जी का व्यापारी है, साप्ताहिक बाजार लगता है। और बीते 15 सालों से दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रह रहा था। पीछे से उत्तरप्रदेश के बदायूं के रहने वाले है। ये सनसनीखेज वारदात देर रात लगभग साढ़े 12 बजे की है। पुलिस टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर भिजवा दिया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस के आला अधिकारी ने पुलिस की कई टीमें गठित की है, और आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इस मामले में संबंधित थाने में संबंधित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Related posts

फरीदाबाद: बिजनेसमैन को रोंग साईड कार चला रहे बदमाशों को टोकने पर पीट -पीट कर हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तेज आवाज में डेक बजाने से मना किया तो दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी की रंजिशन गोली मार कर हत्या कर दी, गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेगा नई ऊर्जा: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x