Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की बढ़ी हुई लागत को मंजूरी प्रदान कर दी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की बढ़ी हुई लागत को मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रिमंडल द्वारा मिलेनियम सिटी सेंटर (MCC) से साइबर सिटी तक गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर की संशोधित परियोजना लागत 7,098.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है। इसके अतिरिक्त, रैपिड मेट्रो के साथ इंटीग्रेशन के परिवर्तित परिदृश्य से संबंधित 947.06 करोड़ रुपये की अनुपूरक रिपोर्ट तथा सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक स्पर लाइन हेतु 454.32 करोड़ रुपये की अनुपूरक रिपोर्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई है। मंत्रिमंडल ने परियोजना के वित्तपोषण स्रोत में परिवर्तन को भी स्वीकृति दी है, जिसके तहत यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (EIB) के स्थान पर अब विश्व बैंक से वित्तीय सहायता ली जाएगी। राज्य सरकार द्वारा परियोजना में 2,415.79 करोड़ रुपये के अंशदान को भी अनुमोदित किया गया है। यह परियोजना गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के बीच बेहतर मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

Related posts

प्रॉपर्टी कारोबारी के बच्चे की अपहरण कर करोड़ो की फिरौती वसूली करने के लिए पिस्टल की नौंक पर दो कारें लूटी थी – अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चाल, चरित्र, चेहरे की बात करने वाली बीजेपी का असली चेहरा उजागर–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

गुरूग्राम जिला में 14 नवंबर दीपावली के दिन से पहले व बाद में पटाखे व आतिशबाजी चलाने पर लगा प्रतिबंध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x