Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर पेशी पर आए एक हिस्ट्रीशीटर युवक की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नीरज अपनी पत्नी के साथ चल रहे दहेज प्रकरण में पेशी के लिए खरखौदा कोर्ट आया हुआ था। पेशी के बाद जैसे ही वह कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर साथ लगते लघु सचिवालय के गेट के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने  मृतक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी और उस पर फायरिंग कर भाग गए।गाडी की टक्कर वा गोली लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हालांकि आसपास मौजूद लोगों एवं उसके साथियों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर एक बरेजा कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी जोगिंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश एवं आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार मृतक नीरज पर पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस द्वारा भी उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वैज्ञानिकों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए किया प्रेरित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता को तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने का इंतजार : नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने मंडियों में फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर 1 प्रतिशत मार्केट फीस और 1 प्रतिशत एचआरडीएफ लगाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x