Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:जुआ खेलने वाले 4 जुआरी गिरफ्तार, 2,25,500/- रुपए बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शुक्रवार को थाना सूरजकुंड की पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार 15 मई को पुलिस चौकी दयालबाग कालोनी की टीम को गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से भरत विहार दयालबाग कॉलोनी नजदीक शराब ठेका के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साजन निवासी गांव चांदहट, पलवल, शिवम गुप्ता निवासी लक्कड़पुर, फरीदाबाद, सूरज निवासी उत्तम नगर दिल्ली व मोहम्मद इरशाद निवासी मुश्तबाबाद दिल्ली को काबू किया है। मौका पर 2,25,500/-रु, बरामद हुए है। जिनके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

Related posts

फरीदाबाद: शिव दुर्गा विहार में विजय संकल्प जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, दिया जीत का समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बीजेपी गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है – विपुल गोयल।

Ajit Sinha

होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी: पुलिस कमिश्नर के के राव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x