Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: उधार के पैसे देने से मना करने पर युवक की सुआ घौंप कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 5 आरोपित पकड़े गए- वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उधार के पैसे देने से मना किया तो लाठी -डंडों, रॉड से पीट -पीट कर व सुआ घोंट कर एक युवक की सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आज क्राइम ब्रांच , सेक्टर -30, फरीदाबाद की टीम ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किए है। ये सनसनीखेज वारदात गत 11 मई 2026 को अंजाम दिया गया था। मरने वाले युवक का नाम विरेश उर्फ़ नन्हे है। इस मामले में थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। और सभी आरोपितों पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच , सेक्टर -30 , फरीदाबाद को सौपी गई थी, क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में किए है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 11 मई 2026 को साईं कॉलोनी, मवई  निवासी विरेश उर्फ नन्हे के साथ मारपीट कर, उस पर सुआ से हमला किया गया था। घटनाक्रम के संबंध में भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेड़ी पुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 11 मई को जब वह अपने भाई विरेश व अन्य के साथ अपने घर के बाहर गली में खड़ा था तभी वहां पर एक गाडी आई  जिसमें से पाँच लोग अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक व प्रवीन उतरे और उन्होंने उसके भाई विरेश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सुआ से वार किया और घटना को अंजाम देकर आरोपित मौका से फरार हो गए। शिकायत पर थाना खेड़ीपुल, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था।उनका कहना है कि गत 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान विरेश (27) की मृत्यु हो गई थी। जिस पर मुकदमा  में हत्या की धारा जोडी गई। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गत 12 मई को सुआ मारने वाले प्रवीण को गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। इसी दौरान अपराध शाखा की टीम ने अन्य चार आरोपितों को भी गत 13 मई को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके नाम 1. प्रवीन (25) निवासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद,2. अमित उर्फ मोटा (24) व 3. शुभम (27) निवासी मुरसन, हाथरस हाल टीटू कॉलोनी (दोनों भाई) 4. अमित (22) निवासी यमुना एन्क्लेव पार्ट-2 टीटू कॉलोनी, 5. अभिषेक (19) निवासी  टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद है।उनका कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि घटनाक्रम में एक अन्य आरोपित साईन निवासी  सेक्टर-29, फरीदाबाद का मृतक विरेश से पैसै का लेन देन था, पहले भी पैसे लेने-देने पर कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले साईन विरेश से पैसे लेने आय़ा था लेकिन विरेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी के चलते घटना से 5/6 दिन पहले साईन ने अपने साथी प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक के साथ टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद  में मिटिंग की तथा विरेश की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को कहा। जिस पर प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक 11 मई को I20 गाड़ी लेकर शिकायतकर्ता की गली में आए  जहां पर उन्होंने विरेश के साथ लाठी डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की, इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सुआ से वार कर दिया। जिसके बाद वो सभी वहां से गाडी लेकर फरार हो गए।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने इस ठण्ड में लगभग अवैध 15 -20 मकानों को तोड़ गरीबों को खुले आसमान में रहने को किया मजबूर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एसी मैकेनिक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जीवन साथी डॉट कॉम के जरिये हुई मुलाकात, बिल्डर द्वारा महिला से किया बलात्कार , 52 लाख रूपए ऐठनें का मामला दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x