Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक : परिवहन मंत्री अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन विभाग जल्द ही 1000 नई बसों की खरीद करेगा, जिनमें 500 इलेक्ट्रिक बसें और 500 सामान्य बसें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाना है। विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी समय पर मिल सके।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अपनी बस की लोकेशन, समय-सारणी और रूट संबंधी पूरी जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना पाएंगे।विज ने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से बसों के निर्धारित रूटों पर भी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई चालक बस को गलत रूट पर ले जाता है या निर्धारित बस अड्डे पर नहीं पहुंचता, तो सिस्टम में तुरंत अलर्ट जारी होगा और संबंधित चालक से स्वतः स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इससे परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया कि इस आधुनिक प्रणाली का ट्रायल वे स्वयं देख चुके हैं और जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जिले में शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।विज ने कहा कि हरियाणा सरकार परिवहन सेवाओं को तकनीक से जोड़कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
…………….

Related posts

रचनात्मक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में युवा मण्डलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की संगठनात्मक नियुक्तियां-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x