Athrav – Online News Portal
नोएडा

चलती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़क पर एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए कार का दरवाजा खोला और बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल वाले रोड की है। लोगों के मुताबिक, कार चलते-चलते अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

Related posts

अपने दो मासूमों बच्चो की हत्या करने के बाद फांसी के फंदे से झुलता मिला पिता का शव, खुदकुशी नोट में सामने आया अधूरा सच

Ajit Sinha

वैगनआर कार को लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल। 

Ajit Sinha

ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जला ट्रक, जलते आयल टैंकर से कूद कर चालक ने बचाई जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x