Athrav – Online News Portal
नोएडा

घर का गेट गिरने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-93 में एक घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे की लोहे का भारी-भरकम गेट गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बाहर गेट पर झूल रहा था।मृतक बच्चे की पहचान 5 वर्षीय नवदीप के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, नवदीप अपने घर के बाहर मुख्य गेट पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गेट पर झूलने लगा, तभी अचानक लोहे का गेट उखड़कर उसके ऊपर गिर गया।

गेट सीधे बच्चे के माथे पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

महिंद्रा शोरूम के बैकयार्ड में खडी दो गाड़ियों लगी आग, थार और स्कॉर्पियो गाडी जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद व यूपी के अलीगढ़, जेवर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपित चार अन्तर्राजीय चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

चीनी नागरिक बिल्डिंग किराए पर लेकर चला रहा था चाइनीस क्लब और पब जहाँ से हो रहा था संदिग्ध गतिविधियों का संचालन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x