Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी शनिवार को पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी व बंगाल की जनता को बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह जीत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक धरा पश्चिम बंगाल देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। केंद्र और राज्य मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। 

Related posts

होटलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और आईएसआई प्रॉक्सी शहजाद भट्टी के दो गुर्गे पकड़े गए।

Ajit Sinha

2020 तक सभी विभागों को पेपरलैस करने का प्रयास,सभी जिलों में सेवाओं का वैबपोर्टल से होगा मूल्यांकन: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार सूरजकुंड मेला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x