Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा में गरजा बुलडोजर: 40 करोड़ की सरकारी जमीन भू-माफियाओं से मुक्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ प्राधिकरण का ‘बुलडोजर एक्शन’ जारी है। ताजा मामला ननवा का राजपुर गांव का है, जहां करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर अवैध कॉलोनाइजरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के कड़े निर्देश पर, प्राधिकरण की टीम ने ननवा का राजपुर में भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों के साथ दस्तक दी। यहां खसरा नंबर 156 और उसके आसपास की लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण के दस्ते ने महज 2 घंटे की कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस जमीन की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसीईओ सुमित यादव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है। जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से उसकी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई किसी अवैध कॉलोनी के जाल में न फंसे।

Related posts

यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर जब बरसाई लाठी तो,प्रियंका गांधी ने गाडी से उतरकर कैसे बचाई -देखें पूरा वीडियो

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ के बाद मिर्च झोंककर लूट करने वाला शातिर बदमाश गोली लगने घायल,गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नॉएडा के करीब आधा दर्जन हॉस्पिटलों में इनकम टेक्स की छापेमारी की कार्रवाई चल रही हैं, मचा हड़कंप ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x