Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; जिला महिला कांग्रेस कमेटी की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर -12 लधु सचिवालय पर पीएम का जलाया पुतला,पुलिस से हुई नौंक झोंक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:देश में बच्चियों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों व हत्याओं के विरोध में आज जिला महिला कांग्रेस की महिलाओं ने सेक्टर- 12 स्थित लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए विशाल प्रदर्शन किया। आज का दिन महिला कांग्रेस ने ‘काला दिवस” घोषित किया। सभी महिलाओं ने माथे पर काली पट्टियां बांधकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना सिंह ने किया।

इस प्रदर्शन की विशेषता यह रही कि महिला काकार्यकर्तओं ने प्रधानमंत्री के पुतले को पहले चूडियां पहनाई और फिर उसे जलाया। महिला कार्यकर्तओं में इतना आक्रोश था कि वह लघु सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए घुसने का प्रयास करने लगी, जिन्हें रोकने के लिए एसएचओ सेंट्रल राजदीप मोर व एसीपी पूजा डाबला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ व पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा शासन में बच्चियों और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्ण दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं ने पूरे देश व मानवता को शर्मसार करके रख दिया है। बलात्कारियों को कानून का कोई डर नहीं है, वे खुलेआम घूम रहे हैं और भाजपा सरकार बलात्कारियों की मदद कर रही है।
उन्होंनें कहा कि देश में जंगलराज कायम हो गया है, मौजूदा भाजपा सरकार महिला जाति के लिए अभिशाप बन गई है। जहां 8 साल की आशिफा से हुई दरिंदगी ने सारी हदें पार कर दी है वहीं उन्नाव के बलात्कारी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने अभी तक पार्टी से नहीं निकाला है। ऐसे भय और अपराध के वातावरण में महिलाओं व बच्चियों का सांस लेना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में महिला जाति की इज्जत व जान दोनों खतरे में है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जनता से मोदी जी ने मेक इन इंडिया का वादा किया था लेकिन रेप इन इंडिया दे दिया। महिला कांग्रेस इन अपराधियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया और ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग की। आज के प्रदर्शन में जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वही कुछ बच्चियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।


Related posts

फरीदाबाद: नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन होगा और मजबूत : गोपाल शर्मा

Ajit Sinha

बोली, कल तक ठेका नहीं हटा तो कांग्रेस पार्टी करेगी जोरदार आंदोलन : ममता भड़ाना

Ajit Sinha

जिस घर में मिले नारी को सम्मान, वह घर रहे हमेशा खुशहाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x