Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चौथी मंजिल से छलांग लगाने से पहले ऋचा गोयल ने दोनों बेटों को गला व तकिया से मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की थी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर-88, फरीदाबाद स्थित एसआरएस रेजिडेंशियल सोसायटी के एक 1-सी टावर की चौथी मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या करने वाली महिला ऋचा गोयल, आत्महत्या करने से पहले अपने दोनों बेटों को मारने की कोशिश की थी। जब ऋचा गोयल ने आत्महत्या की, उस समय उसका पति राहुल गोयल अपने पैतृक गांव आगरा गए हुए थे। मृतक ऋचा गोयल द्वारा मोबाइल फोन के व्हाट्सअप पर लिखे गए सुसाइड नोट मिले है, जिसमें अपने पति राहुल गोयल पर कई गंभीर आरोप लगाए है, जिसके आधार पर थाना बीपीटीपी की पुलिस ने आरोपित राहुल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और पुलिस ने आरोपित राहुल गोयल को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया है।

खबर के अनुसार मृतका ऋचा गोयल ने अपने फ्लैट नंबर 705,टावर -4 सेक्टर -88 स्थित एसआरएस रेजिडेंशियल सोसायटी, फरीदाबाद में अपने एक बेटे उम्र 12 साल को सबसे पहले गला, फिर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने की कोशिश की, पर बेटा अपनी मां ऋचा गोयल के चंगुल से छूट कर अपने भाई के पास पहुंच गया , और दोनों भाई भागकर चौकीदार के पास पहुंच गए, और चौकीदार के मोबाइल फोन से अपने पिता राहुल गोयल को फोन कर पूरी आपबीती घटना के बारे में बताया, उधर से पिता राहुल गोयल ने किसी मिलने वाले के फ्लैट में तुरंत चले जाने के लिए कहा, और इतनी देर में ऋचा गोयल ने भाग कर किसी और टावर नंबर -1 सी की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
लिखे गए सुसाइड नोट में अपनी बड़ी बहन और जीजा को बेकसूर बताया है। वही, आरोपित पति राहुल गोयल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ऋचा गोयल अपनी बड़ी बहन के ज्यादा संपर्क रहती थी। उसका इलाज में लंबे समय से चल रही थी। किसी मामले को लेकर उसकी पत्नी ऋचा गोयल डिप्रेशन में चल रही थी, प्रॉपर्टी से संबंधित मामला है। जोकि उसी  के  पिता की संपत्ति है। 

Related posts

चंडीगढ़: साल के अंतिम दिन जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर दहिया हुआ सस्पेंड,चार्जशीट करने के आदेश।

Ajit Sinha

निजी बस में हुई दीपक हत्याकांड में, एसीपी क्राइम अमन यादव ने किया सनसनीखेज खुलासा, वारदात के समय दोनों के पास थे चाकू, पकड़ा गया-वीडियो।

Ajit Sinha

मैट्रो अस्पताल के डाक्टरों ने जटिल सर्जरी करके निकाला दिल तक पहुंचा गुर्दे का कैंसर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x