Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तीन मंजिला छत से कूदे युवक-युवती, आत्महत्या नहीं हत्या का मामला, पति-पत्नी गिरफ्तार, आलाए कत्ल “हाकी” बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती ने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है। पुलिस मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई

पुलिस की गिरफ्त में खड़े हितेश राणा और चंचल पत्नी हितेश राणा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई। चौड़ा रघुनाथपुर गांव तीन मंजिला बिल्डिंग से युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाई थी, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सोमवार करीब 4 बजे गजराज सिंह के मकान की छत से एक युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाने की सूचना मिली थी युवक सीधे सड़क पर गिरा, जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी। मृतक युवक की पहचान मेरठ निवासी पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घायल युवती की पहचान रसूलपुर नवादा निवासी विद्या दास के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लॉक सेक्टर- 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई,. आरोपियो ने पूछताछ बताया कि मेरे घर आए  पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ हमने गुस्से में आकर मारपीट की थी, क्योंकि पुनीत चौहान मेरी पत्नी चंचल के साथ लगातार संपर्क में था, जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था। उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ मेरे घर आए  थे. जहाँ पर मैने उनके साथ घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी, उक्त घटना में मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी। मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गयी थी। पुलिस फिलहाल युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कुछ और।

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अन्तर्राजीय ड्रग गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 करोड़ के हेरोइन के साथ 3 को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम मे सरकारी जमीन:एचएसवीपी की 2 एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनी को बेच कर ठगे थे 2 करोड़, 2 वकील सहित 3 अरेस्ट 

Ajit Sinha

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x