Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पिता के हत्यारे सुंदर फौजी को बेटे ने दिनदहाड़े गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी- पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जेल से भतीजी की शादी में शामिल होने आए सुंदर फौजी उम्र 55 की गोली मार सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने के एक मामले में अपराध शाखा , सेक्टर -10 गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन, गुरुग्राम है। पुलिस की माने तो पकड़े गए दोनों आरोपितों ने रंजिशन सुंदर फौजी की हत्या की है। इस संबंध में थाना सेक्टर -7 मानेसर गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में दिनांक 30.04.2026 एक सूचना गांव कासन में सुंदर फौजी (उम्र-55 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मारकर दिन दहाड़े सनसनीखेज हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस टीम को एक  शिकायत के माध्यम से बताया कि गत  30 अप्रैल 2026 की सुबह उसका पति गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर अन्य व्यक्तियों के साथ बैठा था। जब वह अपने पति को बुलाने गई तो उसी समय रोहन व गुलशन देसी पिस्तौल व देसी कट्टा लेकर गली में आए तथा चबूतरे पर चढ़ गए तथा देसी पिस्तौल व देसी कट्टा से उसके पति पर गोली चलाई जिससे घायल होकर उसका पति नीचे गिर गया। जब इन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ अन्य व्यक्ति भी आ गए। जब इन्होंने इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने इन पर पिस्तौल तान दी तथा इसके बाद  पिस्तौल व देसी कट्टा को वहीं पर फेंक कर भाग गए। ये उसके पति को अस्पताल लेकर गए जहां पर उसके पति को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 1 देसी कट्टा व 1 देसी पिस्तौल बरामद की गई।उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए कल  सोमवार को 2 आरोपितों को गांव कासन, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन, गुरुग्राम है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन गुरुग्राम में पानी सप्लाई के प्लांट में काम करता है। आरोपित कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके पिता बहादुर की  मृतक सुंदर फौजी ने हत्या कर दी थी जिसके चलते जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था तथा दिनांक 29.03.2026 को भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया हुआ था जो आरोपित ने उपरोक्त हत्या की रंजिश रखते हुए अपने आरोपित दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर उपरोक्त हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपित कार्तिक ने बताया कि उपरोक्त वारदात में प्रयोग अवैध हथियार यह उत्तर प्रदेश से लाया था जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।

Related posts

लोक अदालत : आपसी सहमति से समाधान को प्राथमिकता

Ajit Sinha

बस पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा: बिना परमिट संचालन पर 44,500 का चालान, बस इंपाउंड।

Ajit Sinha

दिल्ली: मकोका मामले में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आज मंडोली जेल के वार्ड नंबर-15 में आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x