Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

11 वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत करने वाले 68 वर्षीय दुकानदार पहुंचा सलाखों के पीछे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने समाज में सुरक्षा और नैतिकता को ताक पर रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अपना सख्त रुख जारी रखते हुए, एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला महिला थाना सेक्टर-5 में दर्ज किया गया है। जहाँ एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी उम्र की मर्यादा भूलकर पड़ोस में रहने वाली 11 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

पंचकूला निवासी महिला ने 30 अप्रैल को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी 11 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 3 बजे पास की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वहाँ दुकान चलाने वाले आरोपी ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा मामले की तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। जांच अधिकारी महिला एएसआई अनिता ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का संदेश व एडवाइजरी: बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की है ताकि समाज में यह कड़ा संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे अपराधी की उम्र कुछ भी हो।साथ ही डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अपने बच्चों के साथ हर दिन बातचीत करें ताकि वे बिना डरे आपको अपनी बातें बता सकें। साथ ही अपने बच्चों को शरीर की सुरक्षा और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। ध्यान रखें बच्चों को अकेले सुनसान जगहों या अपरिचितों के पास भेजने से बचें और यदि किसी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो डरे नहीं। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। पंचकूला पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Related posts

अवैध शराब की 6084 बोतलें बरामद, राजस्थान नंबर के ट्रक में हो रही थी तस्करी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज, मामला दर्ज नहीं करने वाले कैंट थाने के एसएचओ को सस्पेंड किया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 ड्रमों में 1600 लीटर अवैध डीजल बरामद किए हैं, आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x