Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, मुठभेड़ के दौरान नोनी राणा गैंग के दोनों बदमाश हथियारों सहित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। 30 अप्रैल को एएनसी स्टाफ को एक मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी नोनी राणा के दो गुर्गे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर पंचकूला क्षेत्र में असलहे के साथ घूम रहे हैं और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से नाकाबंदी करवाई गई और विभिन्न टीमों को अलर्ट कर क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई।

इसी दौरान एएनसी की टीम सेक्टर-23 क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध अवस्था में नजर आए। इंचार्ज प्रवीण कुमार की अगुवाई में टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया। पीछा करते हुए निफ्ट संस्थान के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड के नजदीक दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबराकर भागने लगे, लेकिन असंतुलित होकर उनकी बाइक गिर गई। इसके बाद भी उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमारी  टीम ने आत्मरक्षा और आरोपियों को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुल 6 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने आगे बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नोनी राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और उनके साथी मोनू गुजर के निर्देश पर जिला करनाल स्थित नीलकंठ ढाबे पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने पंचकूला के गांव चौकी क्षेत्र से अवैध असलाह प्राप्त किया था।पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध .32 बोर हथियार बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना चंडीमंदिर के प्रभारी को तहरीर दे दी गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले नाबालिक को पचीस दिन के भीतर सुनाई सजा, पांच लाख का लगाया जुर्माना

Ajit Sinha

कोरियर का कारोबार करने वाले एक शख्स की  तेजधार हथियार से गला रेत कर की बेहरमी से हत्या, केस दर्ज।  

Ajit Sinha

पराली जलाना अपराध है-पलवल पुलिस की सख्त चेतावनी, कानून तोडने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी-एसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x