Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पिता के हत्यारे को बीच बाजार में आज दिन दहाड़े गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जेल से पैरोल पर भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए आए सुंदर फौजी नामक व्यक्ति की आज गुरुवार की लगभग सुबह 9 बजे दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर रंजिशन सनसनीखेज हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -7 आईएमटी मानेसर , गुरुग्राम की टीम मौके पर पहुंची, और जाँच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में पता चला की मृतक सुंदर फौजी को 4 गोलियां लगी है। ये वारदात गांव कासन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने मृतक सुंदर फौजी के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम  में पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना सेक्टर -7 मानेसर , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा अंकित किया गया है और पुलिस  इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में आज गुरुवार को एक सूचना गांव कासन में सुंदर फौजी (उम्र-55 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। आज सुंदर फौजी गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर बैठा हुआ था।इसी दौरान दो बदमाश आए और सुंदर फौजी पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी,  जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 1 देसी कट्टा व 1 पिस्टल बरामद की गई है।उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ की मृतक सुंदर वर्ष 2018 में हुई गांव कासन में हुई बहादुर नामक व्यक्ति की हत्या के एक मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था तथा  दिनांक 29 .03.2026 को भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया हुआ था। यह हत्या मृतक द्वारा 2018 में की गई हत्या की रंजिश में की गई है तथा दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति बहादुर का लड़का रोहन था। पुलिस टीम द्वारा मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में मुकदमा  अंकित किया जाएगा तथा आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीम लगाई गई है। आरोपितों  को जल्दी गिरफ्तार करने के भरसक प्रयास किए जा रहे है।

Related posts

गर्लफ्रेंड को सैर पर ले जाना चाहता था लड़का, पापा ने पैसे नहीं दिए तो बन गया लुटेरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय खाव्जा थाना क्षेत्र के एक ज्वैलरी की दूकान से अज्ञात चोर करीब  70 लाख रूपए सोना चोरी कर हुए फरार।  

Ajit Sinha

महिला के गले से सोने की चैन छीनने की कोशिश के दौरान चाकू मार कर हत्या करने वाले दोनों कातिल अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x