Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में पटवारी 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद ने आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित जावेद, हल्का पटवारी, गौच्छी (उप तहसील गौच्छी, जिला फरीदाबाद) को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 08, दिनांक 29.04.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना SV & ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत का विवरण
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने गांव फिरोजपुर कलां स्थित कृषि भूमि का आपसी तबादला अपने भतीजे कृष्ण (पुत्र रोहतास) के साथ कार्यालय सब-रजिस्ट्रार गौच्छी में कराया था। किन्तु राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल गलत दर्ज हो गया। इस त्रुटि को ठीक कराने हेतु उसने 24.03.2026 को तहसीलदार गौच्छी को आवेदन दिया, जिसे उसी दिन हल्का पटवारी जावेद को मार्क किया गया।जब शिकायतकर्ता अपने दस्तावेजों सहित पटवारी के पास पहुंचा, तो उसे एक अन्य पुराने इंतकाल को भी दुरुस्त कराने के लिए अलग आवेदन लाने को कहा गया। इसके बाद आरोपित काम को टालता रहा। अंततः 17 अप्रैल 2026 को आरोपित  ने इंतकाल दुरुस्त करने के एवज में 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
रेड कार्रवाई का विवरण
शिकायत की जांच के बाद SV & ACB फरीदाबाद ने आज बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित को मांगी गई राशि में से 25,000 रुपये दिए गए। जैसे ही आरोपित  ने पटवार घर गौच्छी में रिश्वत राशि स्वीकार की, उसी दौरान उसे शक हो गया और उसने भीड़ का फायदा उठाकर यह राशि अपने निजी सहायक को थमा दी। रेडिंग टीम द्वारा आरोपित को मौके पर काबू कर लिया गया, जबकि उसका निजी सहायक 25,000 रुपये लेकर फरार हो गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित  जावेद पटवारी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे की कार्रवाई
आरोपित  से उसके फरार निजी सहायक के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी तथा रिश्वत राशि की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामला अनुसंधान अधीन है।

Related posts

ड्राइवर, आयुष योग सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फायरमैन/फायर ड्राइवर, जई जैसे मुख्य पदों पर रखे जाएंगे कर्मचारी-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पलवल के गांव बामनीखेड़ा में विधायक राजेश नागर ने जनता के साथ मनाया जीत का जश्न

Ajit Sinha

लड़कियों को शादी करने का झांसा देकर, उनसे पैसे ऐंठने के मामले में आरोपित पकड़ा गया -जांच जारी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x