Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बेटी की हत्या कर पिता ने ही दर्ज कराई थी ‘गुमशुदगी’ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस पिता ने गत 21 अप्रैल को थाने जाकर अपनी 14 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही उसका कातिल निकला। पुलिस ने न केवल हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि झाड़ियों से मृतका का शव बरामद कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा सुरेंद्र ही अपनी सौतेली बेटी का हत्यारा निकला, मामला जेवर थाना क्षेत्र की आर-आर कॉलोनी का है। आरोपित सुरेंद्र ने पुलिस को चकमा देने के लिए तहरीर दी थी कि उसकी बेटी अंजली 20 अप्रैल को दूध लेने गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने शुरुआत में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, लेकिन जब तफ्तीश की परतें खुली, तो हकीकत जानकर हर कोई दंग रह गया।डीसीपी ग्रेटर नोएडा डा. प्रवीन रंजन सिंह बताया कि अंजली की तफ्तीश के दौरान पता चला कि अंजली का अपने सौतेले पिता सुरेंद्र से अक्सर विवाद होता था। 20 अप्रैल को विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने अंजली के साथ बुरी तरह मारपीट की। चोट लगने के कारण किशोरी की मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपित  ने शव को यमुना पुस्ता रोड की झाड़ियों में छिपा दिया। थाना जेवर पुलिस ने गहन जांच के बाद जब सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित  की निशानदेही  पर कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच शीशम की झाड़ियों से अंजली का शव बरामद किया गया है।पुलिस ने अंजली का शव बरामद कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पहले से दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर आरोपित पिता सुरेंद्र को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। एक पिता का अपनी ही बेटी के खून से हाथ रंगना और फिर पुलिस को गुमराह करना, समाज के गिरते स्तर पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Related posts

रेवाड़ी को बनाएंगे पूर्णतया नशा मुक्त , अपराध मुक्त व महिलाओं के सुरक्षित : पुलिस महानिदेशक

Ajit Sinha

धोखेबाज इंजीनियर गिरफ्तार,पालिसी बाजार के नाम फर्जी पॉलिसी करके लोगों को करोड़ों का चुना लगा चुका हैं।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर , इनके कब्जे से लाखों के नगदी और सामानों को बरामद किए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x