Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा और नोएडा में आग का तांडव, 24 घंटों में चार जगह पर लगी आग, लाखों का समान खाक, कोई जनहानि नहीं


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गर्मी की तपिश के साथ ही आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की चार बड़ी खबर सामने आई हैं। कहीं गैस पाइपलाइन में लीकेज से हड़कंप मचा, तो कहीं झुग्गियां जलकर राख हो गईं।सबसे भयानक तस्वीर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से आई है। यहाँ कोर्ट के गेट नंबर-4 के ठीक सामने गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है।

वहीं, दोपहर करीब 2 बजे सेक्टर-76 मंडी के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से फल और सब्जियों की 2-3 दुकानें और पास में रखा कबाड़ पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि फायर स्टेशन से पहुंची दो गाड़ियों ने समय रहते आग को बुझा दिया और कोई जनहानि नहीं हुई।कल शाम भी सेक्टर-40 के डी-24 स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए फेज-1 से तीन और फेज-3 से एक फायर टेंडर रवाना किया। फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझाया। यहाँ भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी से भी आग की खबर मिली, लेकिन जांच में पता चला कि यह घटना कल रात की थी। टावर-8 के फ्लैट नंबर 1603 में मंदिर के दीये से आग सुलग गई थी। राहत की बात यह रही कि सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने अपने उपकरणों से ही आग पर काबू पा लिया था। फायर विभाग बार-बार अपील कर रहा है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली के उपकरणों और गैस पाइपलाइन का विशेष ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती है।

Related posts

चेरी काउंटिंग सोसाइटी में बुजुर्ग दंपति के सिर वार कर हत्या से फैली सनसनी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

गुर्जर- राजपूत विवाद, ‘गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत’ के आयोजन रोकने के लिए दादरी पुलिस छावनी में तब्दील

Ajit Sinha

नॉएडा: टोल प्लाजा एनएचआई 91 पर बीकेयू के कार्यकर्ताओं का कब्जा,नारेबाज़ी, फ्री चल रहा है टोल प्लाजा-देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x