Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

कांग्रेस पार्टी जितनी मर्जी जोर लगा ले, पीएम मोदी ने जो ठान लिया है उसे पूरा करके रहेंगे : मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: महिला आरक्षण के समर्थन में मंगलवार को देर सायं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अगुवाई में मशाल जुलूस यात्रा निकाली गई। पंचकूला के सेक्टर-7-8 लाइट प्वाइंट से लेकर डीसी स्कूल तक निकाली गई इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी शामिल हुए। मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी व इंडी गठबंधन को महिला विरोधी बताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक महिला आरक्षण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया महिलाओं के प्रति हमेशा ही निराशाजनक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल पेश किया, तब विपक्ष का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को आगे बढ़ाने में बाधा डालने का काम किया।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज देशभर की महिलाएं कांग्रेस के इस व्यवहार से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कोई सौगात नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है। सैनी ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में निकाला गया यह मशाल जुलूस केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए उठी एक सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि यह जुलूस कांग्रेस और इंडी गठबंधन के कफन में एक कील साबित होगा, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के समर्थन में सत्र बुलाया था, लेकिन कांग्रेस अपने पुराने रवैये पर अड़ी रही जोकि  बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो ससंद में गलती की थी उस गलती को हरियाणा विधानसभा में सुधारने का कांग्रेस के पास मौका था, लेकिन कांग्रेस ने यहां भी महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के रवैये स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं हैं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी महिलाओं से वोट तो लेती है, लेकिन जब उनके अधिकारों की बात आती है तो पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें महिलाओं की प्रमुख भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में अधिक संख्या में पहुंचेंगी, तब देश की प्रगति को नई गति मिलेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी मशाल जुलूस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को यह भरोसा दिलाया है कि उन्हें लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वादा नहीं, बल्कि एक संकल्प है जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह मशाल यात्रा इसी तरह जारी रहेगी।बड़ौली ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि भाजपा वास्तविक रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। बड़ौली ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार अवश्य मिलेगा।कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं के हक के विरोध में रही है। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस ने जो रवैया अपनाया है उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना होगा। रेखा शर्मा ने कहा कि चुनावों में महिला शक्ति कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस मौके पर  संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, विधायक शक्ति रानी, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, संजय आहूजा, बबली शर्मा, परमजीत कौर, सोनिया सूद, रितू गोयल, सरपंच कविता, सारू ढिमरी, निश्चित शर्मा, संगीता बैंसला, अनुराधा वर्मा, मोनिका धनोया और ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

किसान पदयात्रा निकालने ऐलान के बाद, पुलिस ने पार्टी के कार्यालय को घेरा धारा 144 लागू होने के हवाला देकर पदयात्रा को रोका

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 हज़ार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल प्रीति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे भाजपा सरकार की झूठ को उजागर करने, किया प्रदर्शन – सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x