Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राजस्थान राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राजस्थान दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 7 जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने अपने पहले राजस्थान दौरे में संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य में सात नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया जिसमें बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिलों में बने कार्यालय शामिल हैं।इसके उपरांत उन्होंने टोंक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक करीब 12 किलोमीटर के रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नितिन नवीन ने भी वाहन से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

टोंक में जिला कार्यालय के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प और विचारों का केंद्र होता है। यहीं से हमें दिशा मिलती है कि किस सोच और कार्यपद्धति के साथ आगे बढ़ना है और हमारा लक्ष्य क्या होगा।’प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के साथ संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों को मजबूत करने और निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। नितिन नवीन ने भाजपा के विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक समय था जब भाजपा केवल दो सांसदों वाली पार्टी थी और लोग हमारा मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और देश के 21 राज्यों में हमारी सरकारें हैं।’ उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी को उसी निरंतरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाना होगा, जैसा पूर्वजों ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने पर भी जोर दिया।पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन से राज्य में परिवर्तन की लहर है और आगामी 4 मई को ‘कमल खिलने’ का विश्वास व्यक्त किया। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने राजनीति को ‘मैराथन’ बताते हुए कहा कि इसमें निरंतरता, धैर्य और समर्पण की जरूरत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लगातार मेहनत करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें।

Related posts

बचपन में खाया है पड़ोसियों का फेंका खाना, दर्द से भरी है राखी सावंत की रियल लाइफ-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

40 करोड़ रूपए के हेरोइन और अफीम के साथ चार तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी डिग्री, मार्कशीट,सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x