Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा ग्राम बुढेना में ₹1.30 करोड़ की लागत से निर्मित तालाब का लोकार्पण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्राम बुढेना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ₹1.30 करोड़ की लागत से निर्मित तालाब (पॉन्ड) के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की का लोकार्पण आज अत्यंत उत्साह और जनभागीदारी के बीच हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष हर्ष, गर्व और विकास को लेकर सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण सौंदर्यीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। तालाब के पुनर्निर्माण से न केवल भू-जल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी, बल्कि यह स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने, हरियाली बढ़ाने और क्षेत्र को एक स्वच्छ एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने में भी सहायक होगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज हमें अपने आसपास के जल स्रोतों, विशेषकर तालाबों को स्वच्छ और संरक्षित रखना केवल एक विकल्प नहीं,बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि “एक बेहतर कल की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम आज अपने पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग और समर्पित रहें।”उन्होंने आगे कहा कि तालाब हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक रहे हैं। भारतीय परंपरा में जल स्रोतों का संरक्षण सदैव प्राथमिकता रहा है और आज के आधुनिक युग में भी यह उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे इस तालाब की स्वच्छता और संरक्षण को एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।मंत्री गोयल ने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जून 2024, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के बदलते स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक समय था जब फरीदाबाद को केवल एक औद्योगिक शहर के रूप में देखा जाता था और यह धारणा बनी हुई थी कि यहां हरियाली संभव नहीं है। लेकिन आज जनसहयोग, सरकार की नीतियों और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप फरीदाबाद तेजी से एक स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के रूप में उभर रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में फरीदाबाद न केवल औद्योगिक विकास में, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल के क्षेत्र में भी एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यावरण संतुलन और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी से एनएचपीसी चौक तक लगी भीषण जाम, हजारों गाड़ियों में हजारों लोग घंटों फंसे रहे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने 250 जरुरत मंद दिहाड़ीदार मजदूरों को राशन वितरित किए । 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कृष्ण पाल गुर्जर लगातार तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x