Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिरोह के दो सदस्यों के अवैध सम्पतियों पर चला गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का बुलडोजर-किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नजदीक फायर स्टेशन सेक्ट-1, पटौदी स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्रवाई में अपराधी नरेंद्र उर्फ मोनू व प्रदीप उर्फ पारले दोनों निवासी गांव जनौला,गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। इनका आपराधिक इतिहास रहा है तथा उपरोक्त आरोपित कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिरोह के सदस्य हैं। उपरोक्त आरोपित प्रदीप पर चोरी ,लूट करने, मारपीट,हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम जैसे 13 मुक़दमें  तथा नरेंद्र पर 21 मुकदमें  अंकित हैं।जांच में यह भी सामने आया कि  इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। उपरोक्त आरोपितों ने अपने मकान के साथ लगती ग्रीन बेल्ट की जमीन पर तथा मुख्य रास्ते पर जाने वाले रोड को भी बंद करके अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। यह कार्रवाई  क्राइम यूनिट सेक्टर-31, गुरुग्राम द्वारा HSVP व डीटीपी के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

Related posts

पालम विहार वासियों की बिजली समस्या के समाधान हेतु अगले 2-3 दिन लगाया जाएगा विशेष शिविर:डीसी

Ajit Sinha

आप ने उठाई आवाज तो गुरुग्राम अस्पताल में खुला बाल चिकित्सा आईसीयू- डॉ सारिका

Ajit Sinha

21 नवंबर को मानेसर में होगा आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x