Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, ताजा हालत अभी कॉमनवैल्थ गेम में लगातार देखने को मिल रहीं हैं, डा. ज्योति राणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फाउंडेशन ऑफ़ मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग की चेयरमैन डॉ. ज्योति राणा ने कहा कि जहां चाह वहां राह। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं मुकाम हासिल न कर रही हों। मौजूदा समय में कॉमनवेल्थ गेम चल रहा है। इसमें महिला खिलाडिय़ों ने भारत का गौरव पढ़ा दिया है। ऐसे कई क्षेत्र हैं। जहां महिलाएं अपनी मेहनत और लक्ष्य के प्रति सुदृढ़ता की वजह से मुकाम हासिल कर रही है। वे संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता होती है। उसे नियमित अंतराल पर तराशने की जरूरत है।
इस तरह के कार्यक्रम का मकसद महिला नेतृत्व को बदलते आधुनिक परिवेश के साथ कदमताल कराना सीखाना है। जिससे वे घर से लेकर अपने कार्यक्षेत्र तक बेहतर परिणाम दे सकें। कार्यशाला का आयोजन दिल्ली मथुरा रोड स्थित एक होटल में किया गया था। इससे पहले आईआईएम कोझीखोड़ के भूतपूर्व निदेशक प्रोफेसर देबाशीष चटर्जी ने महिलाओं को नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के बारे में बताया था। कार्यक्रम में शिक्षा, आर्थिक सहित अन्य क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया। डायरेक्टर, विभिन्न कंपनियों के चेयर पर्सन तथा प्रिंसिपल, चटाइर्ड, एकाउंटेंट्स, शिक्षक, इच्छुक उद्यमी, शोधकर्ता एसोसिएट प्रोफेसर, कंसल्टेंट्स इत्यादि सम्मिलित रहे। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागयो को प्रमाण-पत्र दिए गए

Related posts

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की छापेमारी में हुड्डा विभाग में हुड्डा प्रशासक की कमियां उजागर,17 स्टाफ नदारत मिले, स्टाफ को हटाने से कामकाज ठप्प।   

Ajit Sinha

जिला में कुल 20077 योग्य पात्र व्यक्तियों ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए किया आवेदन: डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा; क्या हैं घोषणा -जानने के लिए पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x