Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब देने से मना किया तो सेक्टर -3 स्थित अहाता मैनेजर आदेश की सनसनी खेज हत्या के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अहाता मैनेजर की सेक्टर-3 , फरीदाबाद स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित शादी समारोह में आए के लोगों द्वारा लाठी -डंडों -लात -घूसों से पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले अपराध शाखा, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिनके नाम अभिषेक उम्र 23 वर्ष व रोहित उम्र 23 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी , झाड़सा , गुरुग्राम हैं। मृतक अहाता मैनेजर आदेश कुमार है। ये सनसनीखेज वारदात मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की है। शराब ठेके के बंद होने के बाद, साथ के सामुदायिक भवन में आयोजित शादी समारोह में आए कुछ लोगों ने अहाता मैनेजर आदेश से शराब की मांग की, नहीं देने पर पीट -पीट कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुमित निवासी नंगला राम सिंह, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई आदेश कुमार, सेक्टर-3, फरीदाबाद स्थित शराब ठेका हाउस ऑफ लिकर के साथ बने अहाता में मैनेजर के पद पर काम करता था। गत 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के पास गया था। वहां उसने देखा कि दो व्यक्ति उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। कुछ देर बाद 10-12 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण आदेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा ऊंचा गांव,बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आज 16 अप्रैल,गुरुवार को अभिषेक (23) व रोहित (23) निवासी इंदिरा कॉलोनी, झाड़सा, गुरुग्राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि गत 14 अप्रैल को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन में उनकी भांजी की शादी का कार्यक्रम था। रात लगभग 12:00 बजे अभिषेक व उसका भांजा सामुदायिक भवन के साथ स्थित ठेके पर शराब लेने आए परंतु ठेका बंद था, उन्होंने ठेका के साथ बने आहता का दरवाजा खटखटाया। आदेश ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने आदेश से शराब मांगी जिस पर आदेश ने कहा कि ठेका बंद हो गया है शराब नहीं है। इसी को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, आदेश व उसका भाई उनके पीछे भागे तभी उन्होंने भाग कर सामुदायिक भवन से अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने आदेश पर लाठी,- डंडा व पत्थर से हमला किया जिससे आदेश मृत्यु हो गई। जिनको शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Related posts

50 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गुजरात बॉर्डर से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी व हत्या करने वाले साथी आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्रांडेड कंपनी के नकली इंजन आयल बनाने वाली एक कंपनी का किया पर्दाफाश, मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x