Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

नारनौल में 10000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिचौलिया, 2 आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपितों  के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 तथा धारा 308(2),61(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता नीरज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने आरोपित गौरव निवासी गांव छोटी पचेरी, थाना पचेहरी, तहसील सिंघाना (जिला झुंझुनूं, राजस्थान) को ₹10, 000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। मामले में संलिप्त आरोपित  जितेन्द्र निवासी गांव नावता, तहसील बुहाना (जिला झुंझुनूं) को भी साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता साइबर थाना, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा फ्रीज किया गया था, जिसे फ्रिज से हटवाने के लिए संबंधित अनुसंधान अधिकारी सतेंद्र द्वारा बिचौलियों के माध्यम से ₹10,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने ट्रैप टीम गठित कर दोनो निजी व्यक्तियों को मौके पर ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी जितेंद्र अनुसंधान अधिकारी सतेंद्र का सगा भाई है।

Related posts

नशा तस्करों पर निर्णायक प्रहार, 107 कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त, 143 आरोपितों  की ₹13.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर डीजीपी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x