Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी सहित अन्य कई अपराधियों के अवैध संपत्ति पर चला पुलिस प्रशासन का बुलडोजर-ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। पुलिस ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर हरीनगर, नाहरपुर रूपा, नजदीक बसई फ्लाईओवर सेक्टर-10 एवं फाजिलपुर झाड़सा स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर अर्थमूवर्स मशीनों की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम, महेंद्र यादव उर्फ माही निवासी गांव पहाड़पुर जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश) व गजेपाल उर्फ भजनलाल निवासी सरकारी कॉलोनी, फाजिलपुर झाड़सा को चिन्हित किया गया। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिनमें हिंसक अपराध, हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, तथा ये कई बार जेल जा चुके हैं। कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर हत्या , हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 35 मुकदमा  गुरुग्राम में अंकित है। गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर दूध की डेयरी बनाई हुई थी तथा इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों ने अवैध रूप से मकान, दूध की डेयरी बनाकर, सरकारी जमीन पर अवैध टीन शेड लगाकर, झुग्गी- बस्तियां बसाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया, उनसे अवैध रूप से किराया वसूला और इन स्थानों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। यह संयुक्त कार्रवाई   सेक्टर-31, क्राइम यूनिट,सेक्टर-43 एवं सिकंदरपुर द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

सीएम फ़्लाइंग गुरुग्राम का एक होटल में छापा, 4 विदेशी लडकियां सहित कुल 10 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स दो तेंदुए और दो चित्तीदार हिरण की खाल सहित एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मृतक परिवार के इकलौते पुत्र को डराने, धमकाने के मामले में आरोपितों व लापरवाही बरतने पर एसएचओ के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x