Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो बदमाशों समेत, 4 पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं, जबकि उनके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। आज जब थाना सूरजपुर पुलिस मोजर वियर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने बाइक मोड़कर जंगल की तरफ भागना शुरू कर दिया। हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसल गई और खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान मुकेश उर्फ मुक्के और आकाश के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान इनके दो अन्य साथियों देवेन्द्र शर्मा और सतपाल को भी दबोच लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन चारों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, मुकेश उर्फ मुक्के पर हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। देवेन्द्र शर्मा के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट के रिकॉर्ड 19 मामले दर्ज हैं। सतपाल के ऊपर लूट और चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। आकाश पर चोरी और आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमों में नामजद है।

तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से चोरी का वह सामान भी बरामद हुआ है, जो इन्होंने हाल ही में तिलपता और देवला गांव से उड़ाया था। पुलिस ने इनके कब्जे से, 4 अवैध तमंचे और कारतूस, एक फ्रिज, एक एलईडी टीवी, एक बैटरी और इन्वर्टर, तिजोरी तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन और रॉड और बिना नंबर प्लेट की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अब इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों की भी कुंडली खंगाल रही है।

Related posts

दिल्ली: मकोका मामले में बंद गैंगस्टर सलमान त्यागी ने आज मंडोली जेल के वार्ड नंबर-15 में आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात गांव तिलपत में एक शख्स की अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

चाइल्ड पीजीआई के टेक्नीशियन पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे- वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x