Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए सत्तारूढ़ एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्य की सरकार स्थानीय लोगों की आवाज नहीं है, बल्कि असल में दिल्ली से थोपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा रिमोट कंट्रोल से राज्य को चला रही है और उपराज्यपाल लोगों की इच्छा को दरकिनार करने का एक जरिया बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के क्षेत्रीय नेताओं को किनारे किया जा रहा है और स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने दिए जा रहे हैं। कांग्रेस नहीं चाहती कि पुडुचेरी पर राजा की तरह उपराज्यपाल का शासन हो, पुडुचेरी का शासन स्थानीय लोगों के हाथ में होना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

राहुल गांधी ने पुडुचेरी के औद्योगिक और टेक्सटाइल क्षेत्रों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि सैकड़ों कारखाने बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पुडुचेरी को उद्योगपति अडानी के हवाले करना चाहती है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराईकल पोर्ट पहले ही उन्हें बेचा जा चुका है और अब अडानी इलेक्ट्रिसिटी पुडुचेरी लिमिटेड के जरिए पुडुचेरी की बिजली व्यवस्था भी उन्हें सौंपने की तैयारी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हर ठेके पर 30 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है और सरकार वसूली एजेंट की तरह काम कर रही है। उन्होंने कमीशन लेकर शराब के लाइसेंस बेचे जाने, स्कूलों और पूजा स्थलों के पास शराब की दुकानें खोलने, मंदिरों की जमीनें हड़पने और स्कूली छात्रों के बीच बढ़ती नशे की लत जैसे गंभीर मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी आज नकली दवाओं का एक बड़ा केंद्र बन गया है, जहां बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण हो रहा है, जिन्हें देश भर में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार ही नहीं है, बल्कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है जिसमें हत्या भी शामिल है।उन्होंने वादा किया कि राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने सरकारी व निजी, दोनों क्षेत्रों में 30,000 नई नौकरियों के सृजन और सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष तक बढ़ाए जाने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हर परिवार को 20 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर और पुडुचेरी की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुडुचेरी कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडणकर, पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष वी वैथीलिंगम, पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, अंजलि निम्बालकर, दिनेश गुंडू राव, शिवा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

कांग्रेस:सूट बूट की सरकार को बीते दो सालों में 1,84,000 करोड़ रुपए का नुकसान क्यों हुआ, जानने के लिए वीडियो सुने

Ajit Sinha

एक लड़की से वोडाफोन लक्की ड्रा में करोड़ों जितने का झांसा देकर शुल्क के नाम पर 2.4 करोड़ रूपए ठगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भारत के दुश्मन और मोस्ट वांटेड आतंकी जैश के सरगना मसूद अजहर के कल मरने की खबरें सामने आईं थीं.पुष्टि नहीं, परिवार ने कहा जिंदा हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x