Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: ठोस सबूत और प्रभावी पैरवी से 5,000 से ज्यादा अपराधियों को मिली सजा- राजीव नारायण मिश्रा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार और पुलिस प्रशासन का कड़ा रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए हजारों अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया है।गौतम बुद्ध नगर पुलिस के ज्वाइंट सीपी लॉ एण्ड ऑडर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशानुसार जिले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ जोर-शोर से चलाया जा रहा है और 1 जनवरी 2023 से अब तक 5,080 से अधिक अपराधियों को सजा दिलाई गई है, जब कि 117 अपराधियों को  न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन सजायाफ्ता अपराधियों में कई जघन्य अपराधों के आरोपित  हत्या, अपहरण के मामले, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मासूमों के खिलाफ अपराध के अलावा महिला संबंधी अपराधों में शामिल थे.  

ज्वाइंट सीपी लॉ एण्ड ऑर्डर ने बताया कि पुलिस की विशेष इकाइयों ने कोर्ट में ठोस सबूत पेश किए और प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई जा सकी। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के अनुसार, यह सफलता पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों और समयबद्ध जांच का परिणाम है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं पाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कहा मजनू अपने हरकतों से बाज आए, वरना महिला पुलिस अच्छे से सुधार देंगीं, 1 अरेस्ट

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सरकारी राशन डिपो में किया भौतिक निरिक्षण-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x