Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, बदले की आग में हत्या को दिया गया था अंजाम-अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए अमरपाल, अमित और सनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या की और शव को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया था।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इस हत्या का मास्टर माइंड आरोपित अमरपाल है जिसकी मृतक अमित के पुरानी रंजिश थी. अमित पहले अमरपाल के पक्ष की एक नाबालिग से रेप के मामले में जेल जा चुका था। बदला लेने की नीयत से अमरपाल ने अपने साथियों अमित और सनी के साथ मिलकर बागेश्वर धाम से लौटते समय हत्या का प्लान बनाया।

अमित उर्फ भोंचू को 25 मार्च को आरोपितों ने परी चौक के पास देखा और उस पर तेज रफ्तार ईको कार चढ़ा दी। इसके बाद अधमरी हालत में उसे कार में डालकर लोहे के पाना से सिर पर प्रहार किया और शव को सफी पुर गांव के अंडरपास के पास एक्सीडेंट का रूप देने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया था, पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई ईको कार, लोहे का पाना, 3 मोबाइल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। 

Related posts

फरीदाबाद: इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी दिलाने के नाम देशभर में 18 लोगों से लाखों की ठगी करने के 9 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपने बालों की वजह से,15 साल के सिदक दीप गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिविंग मेल टीनएजर के रूप नाम दर्ज

Ajit Sinha

ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने से रोकने, नाराज किशोर ने निर्माणाधीन लोटस पनास सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x