Athrav – Online News Portal
दिल्ली नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

यूपी के उड़ते सपनों को लगे ‘पंख’: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का भव्य उद्घाटन किया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स की कनेक्टिविटी मौजूद है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो नोएडा कभी पिछली सरकारों के लिए ‘लूट का एटीएम’ बना हुआ था, आज वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा इंजन बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह एयरपोर्ट सिर्फ जेवर का नहीं, बल्कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और फरीदाबाद के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलेगा। पश्चिम एशिया के युद्ध से दुनिया चिंतित है, तेल और गैस का संकट है। लेकिन भारत सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे हमारे किसानों और आम परिवारों पर इस वैश्विक संकट का बोझ न पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का ‘लॉन्च पैड’ है। जेवर एयरपोर्ट अब ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बनेगा, जो यमुना एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल जैसे महा-नेटवर्क को एक साथ जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने भविष्य का खाका खींचते हुए बताया कि एयरपोर्ट के पास ही सेमीकंडक्टर चिप बनाने की यूनिट और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पर काम शुरू हो चुका है। इससे लाखों नौजवानों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुलेंगे।

यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा। यह उत्तर भारत के निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाते हुए व्यापक रोजगार का सृजन भी करेगा। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से अब हर दो मिनट में एक जहाज उड़ान भरेगा। यह न केवल लाखों रोजगार पैदा करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म मैप पर सबसे ऊपर ले आएगा।

Related posts

फरीदाबाद: एसीपी की थार गाड़ी से कुचल कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 आरोपित राउंड अप, थार गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

वैगनऑर कार सहित जयपाल का अपहरण कर लूटने और विरोध करने पर हत्या करने के एक बीसी समेत दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन समेत छह को सीबीआई ने किया अरेस्ट, 50 लाख रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x