Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पाली क्षेत्र में आज एक तेज रफ़्तार कंटेनर ने मोटर साईकिल सवार दो भाइयों को मारी जबरदस्त टककर, दोनों की घटना स्थल पर ही हुई मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -55 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाली चौकी इलाके में आज दोपहर के वक़्त तेज रफ्तार ने एक कंटेनर ने मोटर साईकिल सवार दो भाइयों को जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे दोनों नौजवान भाइयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस की माने तो कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया हैं और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव भाखरी निवासी कपिल व सागर आज दोपहर के समय अपने एक ही मोटर साईकिल पर शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे थे कि पाली के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार कंटेनर ने उसकी मोटर साइकिल में जबरदस्त टककर मार दी जिससे मोटर साईकिल सवार कपिल व सागर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस की माने तो दोनों भाइयों के शवों को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया हैं और सेक्टर -55 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस चौकी 21 ए के समीप बीती रात एक निजी बैंक कर्मचारी की लूट इरादें से की चाक़ू घोंप कर हत्या, फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना ने सरकार के विकसित भारत-2047 महत्वकांक्षी लक्ष्य के मंथन में लिया भाग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार उठा रही है कारगर कदम: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x