Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी, नोएडा से शातिर जालसाज गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक और शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सदस्य है. इस गैंग का नेटवर्क इतना बड़ा है कि पुलिस अब तक इस मामले में 14 आरोपितों  को सलाखें के पीछे भेज चुकी है।

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गौतमबुद्ध नगर की साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार के पूर्णिया निवासी बंटी कुमार को नोएडा से गिरफ्तार किया है। डीसीपी साइबर प्रभारी शैव्या गोयल ने बताया कि बंटी कुमार उस गैंग का सदस्य है जिसने भोले-भले लोगों को शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच देता था। विश्वास जीतने के बाद, ये लोगों से मोटी रकम ट्रांसफर करवाते और फिर चंपत हो जाते। जांच में सामने आया है कि इस अकेले अभियुक्त के बैंक खाते में ठगी के 60 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस बंटी कुमार तक पहुँचने में कामयाब रही। आरोपित के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज  है।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप बोले, फरीदाबाद की जनता करेगी बदलावन, गांव बड़ौली में बरसाए फूल, दिया समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छांयसा थाना क्षेत्र के गांव घरोड़ा में पानी के बूस्टर पर सो रहे एक टियूवेल ऑपरेटर की सिर में गोली मार कर हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद::ग्रीन फील्ड मार्केटिंग एसोसिएशन की आयोजित बैठक में दुकानदारों और ग्राहकों को निकट लाने पर हुई चर्चा,सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x